खाद्य और पोषण जैव प्रौद्योगिकी
खाद्य और पोषण के क्षेत्रों में अनुसंधान नए ज्ञान के साथ तेजी से विस्तार कर रहा है जिससे हमे क) कुपोषण की समस्याओं को दूर करने के लिए आहार आधारित रणनीतियों और नीतियों को विकसित करना ख) बेहतर स्वास्थ्य देखभाल के लिए आहार और चिकित्सीय भोजन आधारित योगों का निर्माण करना ग) "ओमिक्स" प्रौद्योगिकियों का उपयोग करके मानव-भोजन के आणविक पहलू को समझना जैसे रहस्यों का पता चल सके। पश्चिमी दुनिया के देशों में, आहार को स्वास्थ्य के लिए लाभदायक बनाने के लिए उच्च अनुसंधानो का प्रयोग किया जाता है । जबकी, भारत के लिए इस समस्या का समाधान अलग होना चाहिए क्योकि हमारे देश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग लगभग न के बराबर है सारांश में, नाबी में खाद्य और पोषण जैव प्रौद्योगिकी प्रभाग प्रशिक्षण और ज्ञान विकास के लिए एक व्यापक क्षितिज खोलने का प्रयास कर रहा है:
- कृषि उपज के भंडारण और गुणवत्ता में फसल सुधार
- बेहतर स्वास्थ्य के लिए कार्यात्मक खाद्य पदार्थ और न्यूट्रास्युटिकल्स
- खाद्य और जीएम फसल जैव विविधता
- स्वास्थ्य और मानव कल्याण के लिए पोषक तत्व
